करौली: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मियों ने 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर DM को सौंपा ज्ञापन, RLSDC बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग
मेडिकल कॉलेज में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगे कर्मियों ने गुरुवार को 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया।कर्मियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप आरएलएसडीसी बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी करने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की है।इस दौरान मेडिकल कॉलेज में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगे कार्मिक महेश मीना सहित कई कार्मिक मौजूद रहे।