करौली: नगरपरिषद सभापति व MLA की अनुशंसा पर आपणो करौली स्वच्छ करौली अभियान मे शहर की लंबे समय से बंद पड़ी सफाई व्यवस्था हुई बहाल
करौली शहर की सफाई को लेकर के नगरपरिषद में आय के स्रोत एवं सफाईकर्मियों को समय पर वेतन हेतु बजट नहीं होने का हवाला देकर बार-बार हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी के साथ नवनियुक्त कार्यवाहक सभापति पूनम पचौरी व विधायक प्रतिनिधि विश्वेन्द्रसिंह ने बैठक ली। वही गुरुवार से आपणो करौली स्वच्छ करौली अभियान का शुभारंभ कर जल्दी शहर की अन्य व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा।