करौली: पटोंदा गांव में धार्मिक स्थल के पास चल रहे शराब के ठेके को हटाने की मांग, लोगों ने DM को CM के नाम सौंपा ज्ञापन
श्री महावीर जी क्षेत्र के पटोंदा गांव में धार्मिक स्थल के पास चल रहे शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।भाजपा नेता दिगंबर सिंह ने बताया कि पटोंदा गांव में ट्रक यूनियन क्षेत्र में आबकारी विभाग की मिलीभगत से शिवालय के पास शराब विक्रय का लाइसेंस जारी कर दिया था, जिसे हटाया जाए।