गुना: सिंघाड़ी गांव में 25 KV का सरकारी ट्रांसफार्मर चोरी, केंद्र थाने में शिकायत दर्ज
Guna, Guna | Apr 16, 2026 गुना कैंट थाना के सिंघाड़ी गांव से 25 KV सरकारी ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। 16 अप्रैल को दर्ज मामले में विद्युत कंपनी ग्रामीण के सहायक प्रबंधक आरिफ खान ने पुलिस को बताया, लाइनमैन सुरेश लोधा ने मन्नूलाल लोधा के घर के पीछे से सरकारी ट्रांसफार्मर चोरी की सूचना दी। मौके का निरीक्षण कर पूछताछ में सुराग नही लगा। शिकायत पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच में लिया है।