संडीला: यातायात विभाग ने अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया, कई वाहन पकड़े गए
सण्डीला कस्बे में अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ यातायात विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान यातायात निरीक्षक अनिल सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की। बिना परमिट, बिना फिटनेस और नियमों का उल्लंघन कर रहे कई वाहन पकड़े गए।