छत्तरगढ़: पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, पति का अस्पताल में चल रहा है उपचार
छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी द्वारा पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना छतरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंडी निवासी सोनाराम पुत्र जोगाराम (32) ने पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।