भीलवाड़ा: स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा: नगर निगम में स्थित अग्निशमन केंद्र का शौचालय बदहाली के आंसू रो रहा है
भीलवाड़ा। देश में जहाँ एक ओर 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक शौचालयों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नगर निगम में स्थित अग्निशमन केंद्र का शौचालय आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शौचालय की स्थिति कितनी भयावह है।