खकनार: खकनार पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश की तस्करी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
खकनार थाना पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बैलों को बचाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देश पर कार्रवाई की गई।मुखबिर सूचना पर सुखी नदी शनि मंदिर के पास से दो व्यक्तियों को गौवंश ले जाते हुए पकड़ा गया।आरोपी छगन जांबेकर और गणेश कास्डेकर क्रूरता पूर्वक गौवंश को महाराष्ट्र ले जा रहे थे।