खकनार: खकनार पुलिस ने शुरू किया 'नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन', वारंटियों की धरपकड़ और बदमाशों पर सख्ती
पुलिस महानिरीक्षक अनुराग और डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस ने रातभर सघन चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाया। खकनार पुलिस टीमों ने शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार सुबह 3 बजे तक अभियान चलाकर वारंटियों की गिरफ्तारी की। खकनार पुलिस ने 4 स्थायी और 3 गिरफ्तारी वारंट तामील किए, साथ ही गुंडों-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर सख्त चेतावनी दी।