खकनार: त्रिशूल दीक्षा और संयोजक सम्मेलन संपन्न, शौर्य कुंभ की तैयारियों पर चर्चा
नेपानगर और शाहपुर प्रखंड में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को 29 मार्च को इंदौर में होने वाले शौर्य कुंभ की जानकारी दी गई और तैयारियों पर चर्चा हुई। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दिनेश राठौड़ ने त्रिशूल दीक्षा का महत्व समझाते हुए कार्यकर्ताओं को धर्म रक्षा और आत्मसंरक्षण की शपथ दिलाई।