खकनार: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बुरहानपुर: जिले के ग्राम महलगुराड़ा निवासी मुशीर बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मुशीर आज दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से दरियापुर जा रहा था, तभी गांव से कुछ दूरी पर एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल मुशीर को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उसका उपचार जारी है ।