खकनार: 3 वर्षों के संघर्ष के बाद पांगरी बांध निर्माण को मिली हरी झंडी, किसानों ने जताई ख़ुशी
लंबे संघर्ष के बाद पांगरी बांध परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शनिवार सुबह 11 बजे जिला अधिकारी कार्यालय में डा. रवि कुमार पटेल के नेतृत्व में कलेक्टर हर्ष सिंह, मुख्य कार्यपालन यंत्री मंडलोई और एसडीओ सपना वास्कले के साथ बैठक हुई। कलेक्टर ने ₹17 लाख प्रति हेक्टेयर का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने बांध निर्माण के लिए सहमति जताई।