Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

Alka ko mila award

MORE NEWS

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान असलहा तस्करी में गिरफ्तार, 

बरेली पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर पूरे मामले की जानकारी साझा की गई। पुलिस के अनुसार गफ्फार खान का नाम अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क में सामने आया है, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पूर्व में भी गफ्फार खान पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। विधायक बेहड़ ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर उसके कथित आपराधिक संबंधों और गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए थे।

बताया जा रहा है कि गफ्फार खान का पूर्व विधायक से भी करीबी संबंध रहा है, जिसको लेकर अब विपक्ष राजनीतिक हमले तेज कर रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग पुलिस जांच के अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं।

बरेली पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है तथा असलहा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान असलहा तस्करी में गिरफ्तार, बरेली पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर पूरे मामले की जानकारी साझा की गई। पुलिस के अनुसार गफ्फार खान का नाम अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क में सामने आया है, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पूर्व में भी गफ्फार खान पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। विधायक बेहड़ ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर उसके कथित आपराधिक संबंधों और गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए थे। बताया जा रहा है कि गफ्फार खान का पूर्व विधायक से भी करीबी संबंध रहा है, जिसको लेकर अब विपक्ष राजनीतिक हमले तेज कर रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग पुलिस जांच के अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं। बरेली पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है तथा असलहा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 29, 2026