सितारगंज। मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है।
सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक जावेद मलिक रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक कैलाश देव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कौशिक मैं पुलिस फोर्स के सितारगंज के जिला उप चिकित्सालय पहुंचे। घटनास्थल पर ही मोनिस खान और साहिल अंसारी की मृत्यु हो गई जबकि तीसरा जुनैद गंभीर अवस्था में घायल है तीनों युवक नजदीकी गांव बिथा के रहने बाले है तीनों युवक बिस्टी रोड होते हुए मझोला बाइक से जा रहे थे दोनों मृतक युवकों की उम्र 21 और दूसरे की 22 साल है उप निरीक्षक दीपक कौशिक मय फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है उधर परिजनों और ग्रामीणों का देर रात तक अस्पताल में जमा बड़ा लग रहा। परिजनों का रो रो का बुरा हाल है अस्पताल में ग्राम प्रधान बाबुद्दीन खान परमजीत सिंह अनीस अहमद भीम आर्मी नेता सत्येंद्र कुमार भी मौजूद रहे।