जमुई: जमुई में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मनाया जश्न, मिठाई बांटकर जताई खुशियां
Jamui, Jamui | Apr 17, 2026 नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जमुई में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ खुशी जताई। इस मौके पर शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एकत्रित हुईं और आपस में मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।