बिहारीगंज: लापता महिला सकुशल बरामद, 164 के बयान के लिए भेजा
बिहारीगंज थाना क्षेत्र से लापता महिला को पुलिस ने शुक्रवार को सकुशल बरामद कर लिया। पति के आवेदन में नामजद आरोपी उज्ज्वल रजक, निवासी बगड़ी टोला कदवा, वार्ड नंबर 08, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर पर महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। बरामद महिला को न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।