पाली: कस्बा बालाबेहट की निवासी महिला ने नामजद आरोपी पर दबंगई से उसकी भूमिधर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | Jul 28, 2026 बालाबेहट महिला ने अपने पुत्र के साथ एसडीएम पाली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी पैतृक भूमि पर बीते लगभग 50 वर्षों से खेती-बाड़ी करते आ रहे हैं।उसने आरोप लगाते हुए बताया कि मप्र निवासी एक आरोपी द्वारा कागजों में जमीन खरीद कर उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।उसने उक्त मामले में एसडीएम से मामले की जांचकर न्याय की मांग की।