कुलपहाड़: पंजाब से महोबा तक पहुंचा प्यार, अजनर के सिद्धबाबा आश्रम में अजय-चाँदनी ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ किया विवाह
पंजाब से आई युवती चाँदनी ने अजनर निवासी अजय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। थाना अजनर क्षेत्र के निवासी अजय (22) पुत्र प्रेमलाल और चाँदनी (20) पुत्री संजय, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं तथा वर्तमान में जालंधर (पंजाब) के आदमपुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं, एक ही स्थान पर मजदूरी के दौरान एक-दूसरे के करीब आए।