भीलवाड़ा: प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का जिला स्तरीय सीधा प्रसारण नगर निगम सभागार में किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को बांसवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित करते हुए कहा कि वे नए कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से योगदान दें।