भीलवाड़ा: बोरणा में खेत से घर आ रही महिला पर श्वान ने किया हमला, जगह-जगह काटकर लहूलुहान हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
पुर थाना क्षेत्र के बोरणा में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक श्वान का आतंक देखने को मिला।श्वान ने खेत से घर लौट रही एक महिला पर हमला कर दिया और उसके शरीर के विभिन्न जगहों पर काट लिया।महिला को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।