भीलवाड़ा: आरके कॉलोनी में बाइकर्स का उत्पात, पत्थर मारकर तोड़ दिया कार का शीशा, सीसीटीवी में आया सामने
बाइक सवार तीन युवकों ने बीती देर रात आरके कॉलोनी में उत्पात मचाते हुये एक कार का शीशा पत्थर मारकर चटका दिया। वारदात को अंजाम देकर उत्पाती फरार हो गये। खास बात यह है कि वारदात वहां लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पीडित वाहन स्वामी ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दी है।