गोगुन्दा: ग्राम पंचायत मादा में नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और पंचों ने संभाला पदभार
विधायक प्रताप गमेती की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मादा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने और गांव के विकास पर जोर दिया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।