झारखंड प्रदेश डीजल-सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने बुधवार शाम 5 बजे ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त मो. जावेद हुसैन को ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व संघ के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह एवं पलामू जिला अध्यक्ष रमाकांत दुबे ने किया। मांग पत्र में कहा गया है कि नगर निगम द्वारा टैक्स के नाम पर ऑटो चालकों से एक दिन में तीन चार जगह अवैध वसूली की जाती हैं।