पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के कुसलाडीह में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार शाम 4 बजे छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तरहसी थाना के अवर निरीक्षक बालकृष्णा एवं मानिंद्र शर्मा ने छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बीच के अंतर को समझाया और सचेत किया।