मुख्यमंत्री व झामुमो के नव चयनित केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने झारखंड आन्दोलनकारियों के साथ क्रूर मजाक किया है। अपने अध्यक्ष बनने के बाद पहले सम्बोधन में कहा कि झारखंड आन्दोलनकारियों के मरने के बाद एक लाख रुपए देंगे। झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार ने सीएम की इस घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया दी।