पलामू जिले के सदर, विश्रामपुर, लेस्लीगंज, हुसैनाबाद एवं छतरपुर पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को आयोजित जन शिकायत कार्यक्रम में 107 शिकायतें आयी, जिसमें से 54 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने शाम 7 बजे इस संबंध में जानकारी दी।