मेदिनीनगर (डालटनगंज): चैनपुर में विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने 317 सेविकाओं को वितरित किए स्मार्टफोन, 4 महिलाओं की कराई गोद भराई
चैनपुर ब्लॉक सभागार में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में बुधवार शाम 5 बजे पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत अन्नप्राशन, गोद भराई व आंगनबाड़ी सेविकाओ के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चैनपुर भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।