पडरौना: पडरौना शहर में दिनभर लगा रहा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी
कुशीनगर जनपद के पडरौना शहर में आज सुबह से लेकर देर शाम तक भीषण जाम ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। पड़रौना नगर के मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जाम के चलते मरीजों को लेकर जा रही कई एम्बुलेंस भी फंस गईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुईं। जाम खुलवाने के लिए यातायात कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और उनके पसीने छूट गए।