पडरौना: भैंसहां गांव के ग्रामीणों ने प्रधान पर घोटाले का लगाएं आरोप कुशीनगर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन#Jansamas
कुशीनगर जनपद के खड्डा ब्लाक के भैंसहवा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के विकास कार्यों के नाम पर आए सरकारी फंड का जमकर दुरुपयोग किया गया है। धनेश्वर यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्रामीण कुशीननगर कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से कार्रवाई का माँग कियें।