बरहट: B.Ed कॉलेज के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, चालक घायल
Barhat, Jamui | Jan 30, 2025 मलयपुर-गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित कटौना B.Ed कॉलेज के पास बुधवार की शाम 5 बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे स्कार्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन स्थानीय लोगों के जुटने से पहले चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय वाहन चालक ड्राइविंग सीख रहा था। जिससे यह हादसा हुई।