सिमडेगा: छठ पूजा को लेकर सिमडेगा का माहौल हुआ गुलजार महावीर चौक में सजी पूजन सामग्री की दुकान
छठ पूजा को लेकर सिमडेगा का माहौल गुलजार हो चुका है। इधर शहर के महावीर चौक में शनिवार को 11:00 बजे छठ पूजा से जुड़ी पूजन सामग्रियों की दुकान आकर्षक तरीके से सजावट की गई है और छठ व्रत करने वाली महिलाएं और उनके परिजन अपने सुविधा अनुसार खरीदारी करते हुए नजर आए ।बताया गया छठ को लेकर लोगों में आस्था का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है।