कलान: भरतपुर के हरिशरण हत्याकांड में गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बीते शनिवार को क्षेत्र के ग्राम भरतपुर के धोबीघाट तालाब में आठ दिन बाद गायब शिवराज जाटव के 25 वर्षीय पुत्र हरिशरण का शव गांव के धोबीघाट तालाब में बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के बाबा,प्रमोद और गुरुदेव के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है