कलान: धियरपुरा के पास बालू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हेल्पर ड्राइवर मामूली रूप से चोटिल
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के स्टेट हाईवे के गांव धियर पूरा के पास गन्ना से भरी ट्राली को ओवरटेक करते समय बालू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया इसमें ट्रक का ड्राइवर व हेल्पर मामूली रूप से चोटिल हो गए और वह उपचार करने के लिए निजी अस्पताल चले गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया। घटना बृहस्पतिवार सवेरे 7:30 बजे की बताई जारही है