कलान: थाना परौर क्षेत्र के एक गांव में कूड़ा डालकर आ रही किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जिले के थाना परौर क्षेत्र के एक गांव मे कूड़ा डालकर घर लौट रही किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की मां की शिकायत पर की है। यह जानकारी बृहस्पतिवार दिन के 4:00 बजे प्राप्त हुई