दाउदनगर: पशुपालन विभाग ने संसा हाई स्कूल मैदान पर कार्यशाला का आयोजन किया, पशुपालकों को दी गई विभिन्न जानकारियां
पशुपालन विभाग द्वारा संसा हाई स्कूल मैदान पर गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे एक दिवसीय कार्यशाला, दुग्ध उत्पादन सह पशु प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 200 से भी अधिक पशुपालकों ने इसमें भाग लिया। पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारी के इलाज के बारे में जानकारी दी गई।पशुपालकों को विभिन्न जानकारियां दी गई।