विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के नवादा करबला चौक पर अनियंत्रित पिकअप वैन ने तीन लोगों को कुचला, गंभीर रूप से हुए घायल
विष्णुगढ़ के नवादा करबला चौक में रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नवादा निवासी मो. मुनव्वर आलम पिता मो. जाबिर हुसैन, मो. अयूब अंसारी पिता नूर मोहम्मद (50) तथा मो. मेहरुद्दीन पिता इंदु मियां (74) शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।