विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के परसातरी में हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही, स्कूल के खिड़की-दरवाजे तोड़े तथा फसलों को किया बर्बाद
विष्णुगढ़ इलाके मे हाथियों के झुंड का उत्पात लगातार जारी है। शुक्रवार की रात को झुंड ने गोविन्दपुर पंचायत अंतर्गत परसातरी गांव में काफी उपद्रव किया। हाथियों के पहुंचने की सूचना पर ग्रामीण गांव छोड़कर कोनार नदी के किनारे जंगल में स्थित एक उंचे टीले पर पूरी रात गुजारी। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परसातरी मे लगे दरवाजे, खिड़की, बेंच-डेस्क आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया।