विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के नवादा में शिक्षा जागरूकता अभियान को लेकर संगोष्ठी का किया गया आयोजन, उच्च विद्यालय की स्थापना पर दिया बल
राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के बैनर तले शनिवार को नवादा के आसिफ रजा सभागार में शिक्षा जागरूकता अभियान को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एवं संचालन राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के महासचिव महमूद आलम ने किया। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मोबिन रिजवी शामिल हुए।