विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के चितरामो जंगल में हाथियों के झुंड से कुचलकर घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में शोक का माहौल
विष्णुगढ़ के चितरामो जंगल में बीते शुक्रवार को हाथियों के झुंड से कुचलकर घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग उस्मान अंसारी गोविन्दपुर कला गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में इलाज के दौरान हो गई। शनिवार को उनका शव गांव लाया गया। शव गांव आते हीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।