विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के नवादा, कुसुंभा तथा बरहमोरिया में हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही, घर तोड़े तथा फसलों को किया बर्बाद
विष्णुगढ़ इलाके में 25-30 हाथियों का झुंड बीते एक सप्ताह से विभिन्न गांवों में भारी तबाही मचा रहा है। गुरूवार की रात में हाथियों का झुंड नवादा, कुसुंभा तथा बरहमोरिया में भारी तबाही मचाया। इस दौरान कई घरों को ध्वस्त कर दिया और खेत में लगी हुई फसलों को रौंदकर चौपट कर दिया। नवादा पंचायत के आबाद नगर में इम्तियाज अंसारी के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।