विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के बीपी मेमोरियल सभागार में युवा आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी एवं पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को बीपी मेमोरियल सभागार में हुई। इसमें 23 अगस्त को होने वाले युवा आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष केबी मंडल एवं संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुखदेव रजवार ने किया। कहा गया कि सरकार की वादाखिलाफी को लेकर 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली आयोजित किया गया है।