जमुई: दिग्घी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण का हुआ भूमि पूजन, परिवहन मंत्री दामोदर रावत कार्यक्रम में शामिल हुए
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दिग्घी में गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे तक पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया।