लाडनूं: लाडनूं के सदर बाजार में चॉक पाइपलाइन को विभाग ने किया दुरुस्त, 15 फीट लंबी जड़ निकाली
Ladnu, Nagaur | May 13, 2024 लाडनूं के स्थानीय सदर बाजार के आस-पास के इलाके मे अब पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी। पिछले लंबे समय से यहां पर सप्लाई को लेकर शिकायते मिल रही थी। शिकायतो के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने लाइन को चेक किया। दो दिन की मेहनत के बाद सोमवार को करीब 15 फिट लम्बी पीपल की जड़ पाइप से निकाली गई। इसके बाद पाइप को रिपेयर किया गया। सदर बाजार मे चॉक लाइन को दुरुस्त किया।