लाडनूं: 11 वर्ष पहले घर से लापता हुए युवक को लाडनूं पुलिस ने तेलगाना से ढूंढकर परिजनों को सौंपा
Ladnu, Nagaur | May 12, 2024 लाडनूं पुलिस ने 11 साल पहले घर से निकले एक युवक को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया है। इसको लेकर एक मई को लाडनूं पुलिस थाने मे गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जिसकी जांच पुलिसकर्मी रामचंद्र को दी गई थी। जानकारी अनुसार खंगार निवासी रावतराम पुत्र हेमाराम जाट ने लाडनूं पुलिस थाने मे रिपोर्ट देकर बताया कि उनका पुत्र सीताराम मई 2013 मे बिना बताए घर से निकल गया था।