मिर्ज़ापुर: तेंदूइ गांव में बाइक के सामने गाय आने से अनियंत्रित होकर गिरा चालक, सिर में आई गंभीर चोट
बताते चले कि शनिवार की दोपहर 1:00 बजे लालगंज थाना क्षेत्र के कनोखर गांव निवासी अजय शंकर बाइक से जा रहे थे। अचानक सामने गाय आ गई जिससे वह तेंदुइ गांव के सामने अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। परिजनों द्वारा लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर किया।