मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर एसपी अभिनंदन ने किया रूट डायवर्जन, नामांकन में शामिल वाहन सिटी क्लब में पार्क होंगे
मझवा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर एसपी अभिनंदन ने शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे रूट डायवर्जन किया है। नए रूट डायवर्जन की अनुसार जिला पंचायत रोड पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं नामांकन में शामिल वाहन सिटी क्लब में पार्क किए जाएंगे। प्रत्याशी समेत एक वाहन में सिर्फ पांच व्यक्तियों को कलेक्ट्रेट जाने की अनुमति होगी।