मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन में एसपी अभिनंदन ने पुलिस के जवान की तरह मादा श्वान माया को दिया कंधा, राजकीय सम्मान के साथ दी श्रद्धांजलि
पुलिस लाइन में पुलिस के जवान की तरह मादा श्वान माया को राजकीय सम्मान के साथ एसपी अभिनंदन ने दिया कंधा।इसके अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी कंधा दिया। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि मादा श्वान माया 2017 से पुलिस के साथ जुड़ी थी और उसने कई बड़े-बड़े खुलासे किए थे। माया के सराहनीय कार्य को याद करते हुए उसे श्रद्धांजलि अर्पित की गई।