मिर्ज़ापुर: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला कलेक्ट्रेट से रक्तदाता जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शनिवार की दोपहर 1:00 बजे लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के द्वारा। रक्त केंद्र के पीआरो अन्य संगठनों के सहयोग से रक्तदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई। जो जिला मुख्यालय से होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आज लोगों में जागरूकता फैलाने की उद्देश्य से यह रैली निकाली गई है।