मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंह कुचवा के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
बताते चले कि शनिवार की दोपहर 2:30 बजे हलिया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी प्रीतम कुमार बाइक से शहर की तरफ आ रहे थे। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मुह कुचवा के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार प्रीतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाऐ गए जहां घायल का इलाज चल रहा है।