मिर्ज़ापुर: आवले के पेड़ पर चढ़कर आवला तोड़ते समय युवक की डाली टूटने से गंभीर चोट, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी, मामला बरकछा का
बताते चले कि शनिवार की सुबह 11:00 देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकछा निवासी हुब लाल 35 वर्ष। जो कि घर के पास स्थित आवले के पेड़ पर चढ़कर आवला तोड़ रहा था। उसी समय जिस डाल पर चढ़कर आवला तोड़ रहा था अचानक वह डाल टूट गया और हुब लाल नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने। ट्रामा सेंटर में लेकर आए हैं जहां इलाज जारी है।